एनएलसीआईएल ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 को तक है। यह भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी।
NLCIL Recruitment रिक्तियों का विवरण
एनएलसीआईएल की तरफ से ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 295 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
मैकेनिकल: 120 पद
-
इलेक्ट्रिकल: 109 पद
-
सिविल: 28 पद
-
माइनिंग: 17 पद
-
कंप्यूटर: 21 पद
NLCIL Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 854 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 354 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
बता दें कि आईआईएससी बेंगलुरु, 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2023 को GATE 2023 का आयोजन कर रहा है। जो उम्मीदवार GATE के माध्यम से NLC या अन्य प्रतिष्ठित PSU में शामिल होने का लक्ष्य रखते हैं, उनके पास GATE 2024 में शीर्ष स्कोर होना चाहिए।