फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Recruitment 2022: एनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित सौ पदों पर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 30 Dec 2022 03:33 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एनआईटी वारंगल ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 100 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 जनवरी से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIT Recruitment 2022: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित सौ पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitw.ac.in पर जाकर 25 जनवरी से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 25 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।  

NIT Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाना है। इनमें प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 52 और असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 1 के 12, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 2 के 11 और 10 पद शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए इलेक्ट्रिकल, ईसीई, मेटलर्जिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स आदि विभागों में  खाली पदों को भरा जाना है। 
विज्ञापन

NIT Recruitment 2022 शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में बीए/बीएससी/बीकॉम/B.Tech/बीई/एमई/एमटेक/एमएस/एमएससी/पीजी/एमए/पीएचडी होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मदीवार की कम से कम 60% फीसदी नंबरों के साथ पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

NIT Recruitment 2022 आवेदन शुल्क,आयु सीमा

 एनआईटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच सौ रुपये का शुल्क तय किया गया है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 35 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें