इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
पंजीकरण प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू होगी और 11 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तथियों का विवरण यहां दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार कैलेंडर में इन तिथियों को मार्क कर सकते हैं:
| आवेदन आरंभ होने की तिथि |
24 अक्तूबर, 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
11 नवंबर, 2024 |
| चरण I परीक्षा |
30 नवंबर, 2024 |
| चरण 2 परीक्षा |
28 दिसंबर, 2024 |
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की न्यूनतम योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 01.10.2024 तक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का जन्म 02.10.1994 से पहले और 01.10.2003 (दोनों दिन शामिल) के बाद न हुआ हो, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को सूचना शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा तथा अन्य सभी उम्मीदवारों को सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा देनी होगी। उसके बाद, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए चुना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे और यह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है।
अंतिम मेरिट सूची, राज्यवार और श्रेणीवार, क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के अधीन, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।