रिक्ति विवरण
कुल 274 रिक्तियों में कई विभागों की रिक्तियां शामिल हैं; जैसे डॉक्टर के 28, कानून के 20, वित्त के 30, बीमांकिक के 02, सूचना प्रौद्योगिकी के 20, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के 20 और हिंदी अधिकारी के 22 पद शामिल हैं। इसके अलावा, 130 रिक्तियां जनरलिस्ट के पद के लिए हैं और 02 पद बैकलॉग के लिए हैं।
एनआईसीएल एओ शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना में एनआईसीएल एओ शैक्षिक योग्यता का सटीक उल्लेख किया गया है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षिक मानदंड अलग-अलग हैं। हालांकि, सामान्य मानदंड किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना है। अधिक जानकारी के लिए नोटिस पढ़ें।
आयुसीमा
एनआईसीएल एओ आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। आवदेन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।