राष्ट्रीय जलविद्युत विद्युत निगम (एनएचपीसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। निगम की तरफ से कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी अधिकारी के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 17 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
एनएचपीसी ने ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) के 29 पदों पर, ट्रेनी इंजीनियर (मेकेनिकल) के 20 पदों पर, ट्रेनी अधिकारी (वित्त) के 12 पदों पर, ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के चार और ट्रेनी अधिकारी (कंपनी सचिव) के दो पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) से संबंधित भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार गेट, 2021 परीक्षा में अनिवार्य रूप से बैठे होने चाहिए। इसी तरह से ट्रेनी अधिकारी (वित्त), ट्रेनी अधिकारी (कंपनी सचिव) रिक्तियों के लिए सीए/सीएमए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को एनएचपीसी के हरियाणा के फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर बुलाया जाएगा। अंतरिम चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।