एनसीईआरटी में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक) , सलाहकार (अकादमिक), प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 54 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक) , सलाहकार (अकादमिक), प्रोजेक्ट एसोसिएट, सर्वे एसोसिएट, सीनियर रिसर्च एसोसिएट, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो, कार्यालय सहायक, लेखाकार के पदों पर एनसीईआरटी ने भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 15 जनवरी, 2022 तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर पदों के विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन पत्र को भरें।
विज्ञापन
Trending Videos
NCERT Recruitment 2022 का ये है भर्ती विवरण
वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक) के कुल छह पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
सलाहकार (अकादमिक) के कुल 29 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 45 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
प्रोजेक्ट एसोसिएट, सर्वे एसोसिएट, सीनियर रिसर्च एसोसिएट के कुल पांच पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के कुल 12 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 23 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
कार्यालय सहायक के कुल एक पद पर भर्ती निकली है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
लेखाकार के एक पद पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
NCERT Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मापदंड
वरिष्ठ सलाहकार (अकादमिक): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष ग्रेड और पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
सलाहकार (अकादमिक): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष ग्रेड और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
पीए / एसए / एसआरए: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष ग्रेड और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
कार्यालय सहायक: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
लेखाकार: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
NCERT Recruitment 2022 के लिए ऐसे होगा चयन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन साक्षात्कार पर होगा।