एनएचएम ने जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब इन पदों के लिए आवेदन चार जून तक भेज सकते हैं। जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर- पब्लिक हेल्थ समेत कई अन्य पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), महाराष्ट्र ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी nrhm.recruit1@gmail.com पर इन पदों के लिए चार जून से पहले-पहले हर हाल में अपना आवेदन कर दें। गौरतलब है कि इससे पहले इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 मई थी।