NHM MP Recruitment 2022: इस तारीख तारीख से शुरू होंगे आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 82 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 11 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
NHM MP Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 अप्रैल, 2022
- आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 मई, 2022
NHM MP Recruitment 2022: कुल पदों की संख्या- 82
- ऑडियोलॉजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या- 44
- थेरेपिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या- 38
NHM MP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदकों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
NHM MP Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद 11 अप्रैल से लेकर 11 मई, 2022 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकलवाना न भूलें।