45 पदों पर होगी भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 40 पद विशेषज्ञ ग्रेड (सिनियर स्केल -2) के लिए हैं। वहीं, 5 पद विशेषज्ञ ग्रेड (जूनियर स्केल 2) के लिए निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 2 से 8 अप्रैल, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल, 2022 निर्धारित की गई है।
भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 20 अप्रैल, 2022
- दूर-दराज क्षेत्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख- 27 अप्रैल, 2022
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आवेदकों के लिए अधिकतम आयु-सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें अपना आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर के दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद इसका प्रिंट भी निकलवा लें।