फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCL Recruitment 2024: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में निकलीं भर्तियां, जानें क्या है योग्यता कितना मिलेगा वेतन

Thu, 18 Jan 2024 12:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NCL Apprentice Recruitment 2024: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिसशिप पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NCL Recruitment 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCL Recruitment 2024: एनएलसी इंडिया लिमिटेड की तरफ से 632 अपरेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 18 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

NCL Recruitment रिक्तियों का विवरण

एनएलसी इंडिया लिमिटेड के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 632 पदों को भरना है, जिनमें से 314 ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए हैं और 318 तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए हैं।

ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों की संख्या

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग 75 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 78 पद

  •  सिविल इंजीनियरिंग 27 पद

  • इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 15 पद

  • केमिकल इंजीनियरिंग 09 पद

  •  खनन अभियांत्रिकी 44 पद

  • कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 47 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग 05 पद

  •  फार्मेसी 14 पद

तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस पदों की संख्या

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग 95 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 94 पद

  •  सिविल इंजीनियरिंग 49 पद

  •  इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 09 पद

  • खनन अभियांत्रिकी 25 पद

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 38 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग 08 पद
  • कुल पदों की संख्या 318 है

NLC Apprentice 2024 शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बीई/बी.टेक डिग्री होना चाहिए।

  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) होना चाहिए।

विज्ञापन

NLC Apprentice Salary वेतन

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,028 रुपये मिलेंगे, जबकि तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12,524 रुपये मिलेंगे।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें