NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। आवेदन विंडो आज 27 अगस्त को बंद होने वाली है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी गई थी। भर्ती के जरिए कुल 123 रिक्तियों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड
प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी संस्थान से उद्योग से संबंधित विषयों में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास 10 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। एसोसिएट प्रोफेसर के के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/उद्योग में सहायक प्रोफेसर के समकक्ष लगभग आठ साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा कुल शोध स्कोर पचहत्तर (75) होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। महिला आवेदकों और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
वेतनमान
इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लगभग 1.44 लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। हालांकि पदों के मुताबिक, अलग-अलग सैलरी मिलेगी। जैसे प्रोफेसर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 1,44,200 रुपये की सैलरी मिलेगी। एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 1,31,400 तो वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर 57,700 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
प्रोफेसर और अन्य पदों के लिए आवेदन करने के चरण 2024
- आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
- “ सीधी भर्ती के तहत रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 174/2024” के सामने आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एक खाता बनाएं और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।