दिल्ली में शून्य तो कोलकाता में गिरावट
नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, जहां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भर्ती गतिविधियों में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं देखी गई। इसलिए, दिल्ली को शून्य की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शून्य से तीन फीसदी की गिरावाट दर्ज की गई है।
अहमदाबाद आगे बढ़ा तो कोच्चि और जयपुर पिछड़े
वहीं, जब उभरते हुए शहरों की बात करते हैं तो दिसंबर में अहमदाबाद में 21 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। यहां आईटी, फार्मा और बैंकिंग इंडस्ट्री में हायरिंग गतिविधियों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज हुई है।
किस सेक्टर में कितनी बढ़ोतरी हुई
सॉफ्टवेयर और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में साल-दर-साल बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी, रिटेल और एजुकेशन सेक्टर में बड़ी ग्रोथ देखने को मिली।
| हॉस्पिटेलिटी |
22 फीसदी |
| रिटेल |
20 फीसदी |
| विज्ञापन |
18 फीसदी |
| एजुकेशन |
12 फीसदी |
| सॉफ्टवेयर और आईटी |
08 फीसदी |
| रियल एस्टेट |
08 फीसदी |
| बीएफएसआई |
03 फीसदी |
बीमा, बीपीओ और एफएमसीजी सेक्टर पिछड़े
बीमा, बीपीओ और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल दिसंबर में हायरिंग गतिविधियों में गिरावट देखी गई।
किस सेक्टर में कितनी गिरावट
| बीमा |
-19 फीसदी |
| बीपीओ |
-14 फीसदी |
| एफएमसीजी |
-12 फीसदी |