फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Recruitment 2022: डीडीए में सलाहकार के पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जानें आवेदन का तरीका

Wed, 09 Feb 2022 11:13 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विकास प्राधिकरण में सलाहकार आर्किटेक्ट के पदों के लिए अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
DDA Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौकरी तलाश रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सलाहकार आर्किटेक्ट के पदों पर भर्ती चल रही है। बुधवार, 09 फरवरी को इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख है। इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि यह सुनहरा मौका हाथ से न निकले। 

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण में सलाहकार आर्किटेक्ट के पांच पदों के लिए अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए भर्ती आवेदन पत्र को भरकर वहां दी गई ई-मेल आईडी पर भेजना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ लें।
अधिसूचना में उम्मीदवारों को आवेदन करने से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को अंतिम तारीख 09 फरवरी, 2022 तक ई-मेल आईडी पर भेजना होगा। इसलिए उम्मीदवार, इस तिथि तक अपने सभी दस्तावेजों के साथ ईमेल पर फॉर्म को भेज दें। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

विज्ञापन

DDA Recruitment 2022 पदों का विवरण

  • लैंडस्केप आर्किटेक्ट वरिष्ठ सलाहकार - 02 पद
  • लैंडस्केप आर्किटेक्ट सलाहकार - 03 पद


DDA Recruitment 2022 में इतना मिलेगा वेतन

  • लैंडस्केप आर्किटेक्ट वरिष्ठ सलाहकार - 65,000 रुपये प्रति माह
  • लैंडस्केप आर्किटेक्ट सलाहकार-  45,000 रुपये प्रति माह
 

DDA Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मानदंड

लैंडस्केप आर्किटेक्ट वरिष्ठ सलाहकार के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में दो साल की पूर्णकालिक स्नातकोत्तर डिग्री या मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में 05 साल की पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सलाहकार लैंडस्केप आर्किटेक्ट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर डिग्री या समकक्ष या आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। लैंडस्केप आर्किटेक्ट सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा। अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन

DDA Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाएं।
  2. अब उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध नौकरी के अनुभाग पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद नौकरी 2021-22 के अनुभाग पर फिर से क्लिक करें।
  4. अब अभ्यर्थी सीनियर लैंडस्केप आर्किटेक्ट व लैंडस्केप आर्किटेक्ट के सलाहकार पदों के लिंक पर क्लिक करें।
  5. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ दस्तावेज खुलेगा।
  6. इसमें पद विवरण से जुड़ी हुई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें।
  7. पीडीएफ दस्तावेज में उपलब्ध आवेदन पत्र को लिखित में भरें।
  8. आवेदन पत्र को लिखित में भरने के बाद उसे पीडीएफ दस्तावेज में बदलें।
  9. अच्छी तरह से फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार इस ईमेल आईडी  consultant.rc@dda.org.in पर भेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें