MPSC Professor, Asst Professor Recruitment 2023: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आदिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है। इसके अलावा फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2023 है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के तहत महाराष्ट्र में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की कुल 97 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2024 को 19 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि सहायक प्रोफेसर के पद पर आवेदकों की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद के संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। उन्हें अंग्रेजी, मराठी, संस्कृत और हिंदी भाषा का भी पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 719 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 449 रुपये का शुल्क देना होगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 394 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 294 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर जाएं।
'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।