MPSC Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से सिविल जज (जूनियर डीएन) और न्यायिक मजिस्ट्रेट (एफसी) भर्ती परीक्षा 2020 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।आयोग ने उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त किए गए अंकों को भी अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
MPSC Result 2022: अंतिम परिणाम/सिफारिश सूची भी अपलोड
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती की अंतिम परिणाम/सिफारिश सूची भी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार इससे संबंधित पीडीएफ को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने से संबंधित सभी जरूरी दिशा-निर्देशों से अवगत कराएंगे।
MPSC Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mahampsc.mahaonline.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे RECENT NEWS/ANNOUNCEMENTS के सेक्शन में जाएं।
- अब संबंधित भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब ctrl + f की मदद से पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
आयोग की ओर से उम्मीदवारों द्वारा लिखित और साक्षात्कार परीक्षा में पाए गए अंक को भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी उपलब्ध होगा।