फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC 2021: राज्य वन सेवा 2019 मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 09 Sep 2021 08:10 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC State Forest Service Exam 2019 Admit Card: राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 19 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी - पेपर-I (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) और पेपर-II (दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक)। आवेदकों को परीक्षा स्थल पर फोटो पहचान पत्र के साथ अपना प्रवेश पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा 2019 (मुख्य) की भर्ती परीक्षा के लिए mppsc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट यानी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

राज्य वन सेवा (State Forest Service) मुख्य परीक्षा 19 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी - पेपर-I (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) और पेपर-II (दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक)। आवेदकों को परीक्षा स्थल पर फोटो पहचान पत्र के साथ अपना प्रवेश - पत्र लाना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले, यह परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे उस वक्त वैश्विक संक्रामक कोविड -19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : DFCCIL Admit Card 2021: डीएफसीसीआईएल की परीक्षाएं 27 से शुरू होंगी, इस तारीख तक जारी होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन


राज्य वन सेवा 2019 मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड - स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा 2019" पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।

विज्ञापन

यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है। MPPSC State Forest Service Exam 2019 Admit Card

यह भी पढ़ें : IIMC 2021 Result: एनटीए ने जारी किए आईआईएमसी दाखिला परीक्षा के परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट

MPPSC Forest Service की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के बाद साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाएगा। MPPSC State Forest Service 2019 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 21 दिसंबर, 2020 को घोषित किया गया था। योग्य आवेदकों को अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें