फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC SSE 2023: एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तारीख, यह है आखिरी डेट

Thu, 09 Feb 2023 02:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC SSE 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC SSE 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को टाल दिया है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 16 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आवेदन की शुरुआत10 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की आज यानी 09 फरवरी 2023 आखिरी तारीख थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे उम्मीदवारों को फायदा होगा। उम्मीदवार 08 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक अपने पंजीकरण फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
 

MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई, 2023 को प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाना है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 14 मई, 2023 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। कुल 427 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। आयोग 14 मई को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

MPPSC SSE 2022 पात्रता मापदंड

  • आयु सीमा: आवेदकों को 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए, जबकि एक जनवरी, 2023 को वर्दीधारी पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 33 वर्ष और अन्य के लिए 40 वर्ष है।
  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन शुल्क : अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • एसएसई 2022 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें