फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRO Recruitment 2023: बीआरओ में साढ़े पांच सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 09 Feb 2023 12:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BRO Recruitment 2023: सीमा सड़क संगठन (BRO ) कुल 567 रिक्त पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है।
 
विज्ञापन
BRO Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRO Recruitment 2023: सीमा सड़क संगठन (BRO ) ने कुल 567 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती अधिसूचना में रेडियो मैकेनिक, ऑपरेटर संचार, एमएसडब्ल्यू सहित अन्य पदों पर रिक्तियों की विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। 
विज्ञापन

इसके लिए उम्मीदवार बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2023 तक जारी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है।

BRO Recruitment 2023 इन पदों पर होगी भर्ती

रेडियो मैकेनिक, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (ओजी), वाहन मैकेनिक, एमएसडब्ल्यू ड्रिलर, एमएसडब्ल्यू मेसन, एमएसडब्ल्यू पेंटर और एमएसडब्ल्यू मेस वेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

BRO Recruitment 2023 आयु सीमा

बीआरओ भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। 

BRO Recruitment 2023 श्रेणी आवेदन शुल्क

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों सहित

50 रुपये

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवार 

 50 रुपये

भूतपूर्व सैनिक

  50 रुपये

अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी)

 कोई शुल्क नहीं

विज्ञापन

BRO Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

सीमा सड़क संगठन ग्रुप सी भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।

  • लिखित परीक्षा
  • पीएसटी / पीईटी
  • व्यापार परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें