फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC SSE 2022: एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Tue, 03 Jan 2023 07:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC SSE 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी से नौ फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022-23 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC SSE 2022 Prelims Notification Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी से नौ फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए संशोधन विंडो 11 फरवरी तक खुली रखी जाएगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म में कोई बदलाव या संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई, 2023 को प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाना है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 14 मई, 2023 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। कुल 427 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।  


 

MPPSC SSE 2022 पात्रता मापदंड


आयु सीमा: आवेदकों को 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए, जबकि एक जनवरी, 2023 को वर्दीधारी पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 33 वर्ष और अन्य के लिए 40 वर्ष है।


शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।


आवेदन शुल्क : अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।


 
विज्ञापन

राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना भी जारी

इसके साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 से नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन विंडो 11 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022, 21 मई, 2023 को दो पारियों में आयोजित होने वाली है।  

यह भी पढ़ें : MPPSC SFS 2022: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की जानकारी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें