इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केमिकल (ऑपरेशंस और टेक्निकल), इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेकेनिकल, पेट्रोकेमिकल और सपोर्टल फंक्शन में कुल 142 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2022 से शुरु हो चुकी है। रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 26 जनवरी 2023 है। इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.hrrl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit आयु-सीमा
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी
Educational Qualification शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास, इंजनियरिंग में चार साल के फुल टाइम डिग्री कोर्स साथ पास होना चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 60 फीसदी नंबरों के साथ जबकि वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिये पासिंग मार्क सिर्फ 55 फीसदी रखा गया है। इसके अलावा उम्मीवार को संबंधित फील्ड में निश्चित अवधि तक कार्यनुभव होना चाहिए।
Selection Process चयन प्रक्रिया और वेतन
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के 142 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके बाद विभाग टोटल नंबर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा और मेरिट में सबसे अधिक नंबर लाने उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 40 हजार से लेकर 2 लाख 40 हजार तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को मेडिकल, टीएडीए सहित कई सुविधायें भी मिलेंगी।
Application Fee आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और इडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है।