MPPSC AE Recruitment: आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी होगी
इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 6 अप्रैल, 2022 से जारी होगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। चूंकि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आने की उम्मीद है, इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
MPPSC AE Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 अप्रैल, 2022
- आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 15 अप्रैल, 2022
MPPSC AE Recruitment: भर्ती का विवरण
कुल पद - 466
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 427 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 34 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिक) - 5 पद
MPPSC AE Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
MPPSC AE Recruitment: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार इस भर्ती के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MPPSC AE Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।