फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Result: आईबीपीएस ने जारी किया क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Fri, 01 Apr 2022 02:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Clerk Mains Result: उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी जैसै अपना नाम, रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक या जन्मतिथि जैसी जानकारी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। तब जाकर वह अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
IBPS Clerk Mains Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Clerk Mains Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।  जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा को पास कर के मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी जैसै अपना नाम, रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक या जन्मतिथि जैसी जानकारी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यमसे चयनित उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न बैंकों में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

IBPS Clerk Mains Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CRP-Clerks-XI के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Result: इतने पदों पर होगी भर्तियां
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7885 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को देश के विभिन्न बैंकों जैसे बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि में नियुक्ति मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें