MPPSC PCS परीक्षा विवरण
एमपीपीएससी पीसीएस भर्ती के तहत कुल 227 रिक्तियां भरी जाएंगी। मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ प्रदेश के बाहर रहने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
MPPSC PCS आयु सीमा
एमपीपीएससी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
MPPSC PCS परीक्षा विवरण
एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर 2023 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सामान्य अध्ययन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।