फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की तारीखें, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 25 Oct 2021 06:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC: एमपीपीएससी के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार इंजीनियरिंग सेवा के कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh public service commission - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 14 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। एमपीपीएससी के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार इंजीनियरिंग सेवा के कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। 

विज्ञापन


एमपीपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश में जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के 30 पद खाली हैं। वहीं औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग में तीन पद बॉइलर इंस्पेक्टर के और एक-एक पद उर्जा विभाग में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और असिस्टेंट इलेक्ट्रिसीटी इंस्पेक्टर के लिए है।  

एमपीपीएससी की ओर से जारी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 15 जनवरी 2021 को की गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2021 थी और फॉर्म में सुधार के लिए 16 फरवरी तक का समय दिया गया था। आयोग के नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाएगा। इससे पहले इस परीक्षा का आयोजन जून महीनें में किया जाना था, लेकिन देश और राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते असर के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।  
विज्ञापन


आयोग के अनुसार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की इस इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रदेश के 7 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, उज्जैन, ग्वालियर और सतना में किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा के सेंटर से जुड़ी जानकारी को उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल पर भेजा जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रक्रिया के पूरे होने तक उन्हें अपना ईमेल चालू रखना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े: NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए क्या है मामला
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें