फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Librarian recruitment: मध्यप्रदेश में लाइब्रेरियन के दो सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Wed, 04 Jan 2023 03:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने लाइब्रेरियन की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC Librarian recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2023 के बारे में अधिसूचना 30 दिसंबर 2022 को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  www.mppsc.mp.gov.in पर  जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में लाइब्रेरियन के कुल 255 पदों को भरने के लिए MPPSC यह भर्ती अभियान चला रहा है। इसके साथ ही आवेदन सुधार विंडो 21 मई तक खुली रहेगी। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत 57700 रुपये वेतन मिलेगा।  इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 21-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

बात अगर उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की करें तो पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके साथ आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • एमपीपीएससी अधिसूचना जारी 30 दिसंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2023 से 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2023
  • ऑनलाइन आवेदन  सुधार की तिथि 20-21 मई 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें