MPPSC Forest Service Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 27 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपना हॉल टिकट 08 दिसंबर, 2023 से डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।
सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है। जबकि वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, अप्लाई ऑनलाइन एसएफएस 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।