हालांकि, अभी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 के कार्यक्रम में फिलहाल कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून, 2021 को प्रस्तावित थी। अब इसे आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
इस परीक्षा का तय समय पर आयोजन करने या कोरोना के कारण और आगे बढ़ाने का निर्णय प्रदेश में अनलॉक और महामारी की तत्कालीन स्थिति को देखकर किया जाएगा। फिलहाल, आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 को 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है।