लिखित परीक्षा
परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है। इसमें विषय से संबंधित प्रश्न और जनरल नॉलेज के प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General/OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद "Assistant Professor Recruitment 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।