परीक्षा में भाग लेने के लिए 82 हजार उम्मीदवार योग्य
इस भर्ती परीक्षा के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 82,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के योग्य पाए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है और यह आयोग का गठन होने के बाद पहली बार हो रही परीक्षा होगी।
यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
पहली बार परीक्षा अन्य जिलों में भी
इससे पहले, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा केवल प्रयागराज में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार परीक्षा प्रदेश के छह प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा कराई जाती थी, लेकिन अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद नए नियमों के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है।
बीएड विषय के लिए अलग से तारीख जारी होगी
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शामिल बीएड विषय के पदों के लिए अलग से तारीखों का ऐलान किया जाएगा। आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार विज्ञापन संख्या-51 में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के जुलाई 2022 में विज्ञापित पदों के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय दाखिल की गई याचिका व उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में योजित विशेष अनुमति याचिका में एक सितंबर 2023 को पारित आदेश के अनुपालन में विज्ञापन की प्रकिया शीघ्र पूरी की जाएगी।