MPPSC Admit Card: कब होनी है परीक्षा?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े जरूरी गाइडलाइन प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं।
MPPSC Admit Card: प्रवेश पत्र के लिए इन जानकारी की जरूरत
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। बता दें कि आपको पंजीयन क्रमांक की जानकारी परीक्षा के आवेदन पत्र में मिलेगी।
MPPSC Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले छात्र MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।