MPPSC Recruitment 2022: 15 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से डेंटल सर्जन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
MPPSC Recruitment 2022: 193 पदों पर होगी भर्ती
एमपीपीएससी द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 193 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र 7 मई, 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
MPPSC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 15 फरवरी, 2022
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 14 मार्च, 2022
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- 7 मई, 2022
परीक्षा की तारीख- 22 मई, 2022
MPPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एमपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में बीडीएस या इसके समानांतर कोई डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
MPPSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/ओबीसी (नन-क्रीमी लेयर)/दिव्यांग श्रेणी के लिए - 250 रुपये
अन्य श्रेणी के आवेदकों के लिए- 500 रुपये
MPPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन के पश्चचात आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।