रिक्ति विवरण
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2014 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 95 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
1. फिटर - 12
2. इलेक्ट्रीशियन - 28
3. टर्नर - 07
4. वेल्डर - 18
5. इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 07
6. कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक असिस्टेंट (COPA)- 17
7. इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन - 06
उम्मीदवारों की योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और उसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या इंस्टीट्यूट से आईटीआई की डिग्री होनी आवश्यक है। गौरतलब है कि उम्मीदवार का किसी भी स्थापना संस्था में इससे पहले अप्रेंटिसशिप हेतु रजिस्ट्रेशन न हुआ हो और किसी भी संस्थान में एक वर्ष या उससे अधिक समय तक काम नहीं किया हो। उम्मीदवारों का चयन उनके उनके द्वारा प्राप्त सीजीपीए (CGPA) के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आयुसीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2024 के हिसाब से 18 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में टाई-ब्रेकिंग का नियम
यदि लिस्ट में दो उम्मीदवारों की सीजीपीए (CGPA) एक समान हुई तो जिस उम्मीदवार की उम्र ज्यादा होगी, उसका सिलेक्शन किया जाएगा।
उम्मीदवारों को एक साल का आईटीआई अप्रेंटिस करने पर 7700 रुपये का स्टाईपैंड और दो वर्षीय आईटीआई अप्रेंटिस करने पर 8500 रुपये का स्टाईपैंड दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एक बार में केवल एक ही ट्रेड में अप्लाई कर सकते हैं, यदि कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा ट्रेड में आवेदन करेगा तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।