MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपी पीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपी पीईबी की ग्रुप-3 की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2022 है।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2022
आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2022
आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2022
आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधारने के लिए अंतिम तिथि : 21 अगस्त, 2022
परीक्षा की दिनांक : 24 सितंबर, 2022
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पोस्ट संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करने और पद के लिए आवेदन करने के लिए अपना कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं।
अपने दस्तावेज अपलोड करें, इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।
उम्मीदवार आवेदन शुल्क भुगतान पर्ची को भी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।