मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई चतुर्थ श्रेणी के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 28 नवंबर 2021 है। इस भर्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय द्वारा चालक, माली आदि के 708 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जा रही है।
इस भर्ती का लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2021 से शुरू की गई थी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट
mphc.gov.in पर जाकर कल तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला और सत्र न्यायालयों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चालक, चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन, और माली स्वीपर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
एमपी उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी रिक्ति के लिए 2021 में 30 अंकों के लिए एक साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 217 रुपये का भुगतान करना होगा, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 116 रुपये का भुगतान करना होगा।
एमपी उच्च न्यायालय भर्ती 2021 में आयु सीमा
एमपी उच्च न्यायालय भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की
छूट प्रदान की गई है।
एमपीएचसी चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2021 में पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या 708
1. चालक के लिए- 69 पद
2. चौकीदार/संरक्षक/जल वाहक के लिए- 475 पद
3. माली के लिए- 51 पद
4. मेहतर के लिए- 113 पद
एमपी उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आसान से दिशानिर्देशों के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट
mphc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे "Recruitment/Result" के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें मांगी जा रही जानकारी भरें और पंजीकरण करें।
5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
7. सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
8. प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।