MPESB: एमपीईएसबी के तहत ग्रुप 3 के इंजीनियर, तकनीशियन और अन्य पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 19 अगस्त तक का मौका है।
मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड के ग्रुप 3 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू हो चुके हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। कुल 283 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 3 सब इंजीनियर, टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने फॉर्म में 24 अगस्त 2024 तक करेक्शन कर सकेंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2024 को होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया:
डायरेक्ट : 276 पद
कॉन्टेक्ट (संविदा) : 2 पद
बैकलॉग : 5 पद
कुल पदों की संख्या : 283
विज्ञापन
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता:
अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड/शाखा में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना पढ़ें।
आयु सीमा:
एमपीईएसबी ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। नियमानुसार आयुसीमा में छूट लागू है।