MP Staff Nurse Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से राज्य में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 03 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MP Staff Nurse Admit Card: न बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
MP Staff Nurse Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।