रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती पर रेल मंत्रालय की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम जारी किया है। अब रेल मंत्रालय ने इसी परिणाम को लेकर एक सफाई दी है। इसके लिए बाकायदा रेल मंत्रालय ने दो पेज का नोटिस ट्वीट भी किया है।
बता दें कि परिणाम और चयन प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों ने मंत्रालय पर कुछ सवाल उठाए थे। मीडिया में इस बारे में खबरें भी आईं। इसी संबंध में अब मंत्रालय ने जवाब दिया है। नोटिस में मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि 'कुछ मीडिया संस्थानों ने रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा और सीबीटी में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के चयन लेकर सवाल उठाए हैं। खबरों में जो शंकाएं जताई गई हैं, वह बिल्कुल निराधार हैं।'
उम्मीदवारों ने रेलवे पर क्या सवाल उठाए थे