फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIDC Recruitment 2023: असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर सहित 800 से अधिक पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन करने का तरीका

Tue, 05 Sep 2023 01:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MIDC Recruitment 2023: महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, एरिया मैनेजर, फायरमैन और अन्य सहित कुल 802 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। नीचे आवेदन की प्रक्रिया बताई गई है।
 
विज्ञापन
Job - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MIDC Recruitment 2023: महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने सहायक अभियंता (सिविल), क्षेत्र प्रबंधक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - micindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी सभी काम की जानकारी और आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, एरिया मैनेजर, फायरमैन और अन्य सहित कुल 802 रिक्तियों को भरना है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।

Trending Videos

पात्रता मापदंड


रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।

शैक्षिक योग्यता


पद के आधार पर उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 10, आईटीआई या चार साल का इंजीनियरिंग डिग्री कार्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को मराठी भाषा में काम करने का ज्ञान भी होना चाहिए।

वेतनमान, परीक्षा पैटर्न, पद-वार शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक पात्रता (जैसा लागू हो) और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क


सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क या 1000 रुपये लिया जाएगा, पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों से 900 रुपये लिया जाएगा जबकि एससी/एसटी/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया


रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची निगम की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - http://midcindia.org पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment - 2023' टैब पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्टर करें।
  • लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें