Mazagon Dock Recruitment परीक्षा नवंबर में होगी
एमडीएल की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर, 2022 को जारी होगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05 नवंबर, 2022 को घोषित की जा सकती है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि रिक्तियों की संख्या सांकेतिक है और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर बढ़ या घट सकती है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि अपडेट छूटने न पाए।