Maharashtra Talathi Recruitment 2023: कुल पद
महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 4,644 तलाठी पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया mahabhumi.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इन पदों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- नासिक डिवीजन: 985 पद
- छत्रपति शंभाजी नगर डिवीजन (औरंगाबाद) : 939 पद
- कोंकण डिवीजन : 838 पद
- नागपुर डिवीजन : 727 पद
- अमरावती डिवीजन : 288 पद
- पुणे डिवीजन: 887 पद
Maharashtra Talathi Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग की तलाठी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम आयुसीमा 19 वर्ष तय है। इस प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।
इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी को 900 रुपये आवेदन शुल्क से भरना होगा।
Maharashtra Talathi Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार मराठी भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में निपुण होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 25 हजार 500 रुपये से लेकर 81 हजार 100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Maharashtra Talathi Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।