इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क-XII के पदों पर कराई जा रही भर्ता की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2022 है। इस भर्ती में किसी भी विषय से बैचलर डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि आईबीपीएस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न बैंकों में 6035 क्लर्क के रिक्त चल रहे पदों को भरा जाएगा। इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने न्यूनतम 20 व अधिकतम 28 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर ली हो। ऐसे अभ्यर्थी पात्रता की जांच तक इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
राज्य का नाम
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन प्री व मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाता है। आईबीपीएस द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक, क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 3 व 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं क्लर्क भर्ती की प्री - परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2022 को होना तय है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।