फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन हो गए हैं शुरू, जानें उत्तर प्रदेश में कहां और कब होंगीं रैलियां

Tue, 19 Jul 2022 11:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली रैली बहाली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत तकरीबन 40 हजार जवानों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रैली बहाली की प्रक्रिया अगस्त से शुरू हो जाएगी। ये रैली भर्ती देश भर के कई राज्यों के अलग अलग शहरों में आयोजित होगी। सेना ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है और अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आर्मी समेत देश के तीनों सैन्यबलों में अब जवानों की भर्ती अग्निपथ स्कीम के तहत ही कि जानी है। इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले युवाओं में से 75 प्रतिशत युवा चार साल की नौकरी के बाद सैन्यबलों से बाहर हो जाएंगे, जबकि शेष 25 प्रतिशत अभ्यर्थी नियमित सेवाओं में बहाल होंगे। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में होगी रैली:      

उत्तर प्रदेश में अगले महीने यानी अगस्त माह से रैलियां शुरू होंगीं और दिसंबर महीने तक चलेंगीं। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले सेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। उत्तर प्रदेश में यह रैली भर्ती किन शहरों में आयोजित होगी, इसका पूरा शेड्यूल आगे दिया गया है। जबकि जिले के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए रैली बहाली कब आयोजित होगी। अभ्यर्थी इसकी पूरी जानकारी सेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

क्या है शेड्यूल:

फतेहगढ़ – 19 अगस्त से 15 सितंबर

विज्ञापन

आगरा – 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 
मुजफ्फरनगर – 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 
फैजाबाद – 16 नवंबर से 06 दिसंबर 
लखनऊ – 30 नवंबर से 10 दिसंबर
वाराणसी – 16 नवंबर से 10 दिसंबर
कानपुर – 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 
आवेदन करने के लिए जरूरी  योग्यताएं :
जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना आवश्यक है। वहीं टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है तथा अंग्रेजी एवं मैथ्स में 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं। जबकि ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्ती की जाएगी और इनके लिए सभी विषयों में 33 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं। साथ ही ऊपर दिए गए सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें