फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO HSFC 2024: इसरो एचएसएफसी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, विंडो बंद होने से पहले करें पंजीकरण

Fri, 18 Oct 2024 12:53 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO HSFC 2024: इसरो एचएसएफसी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, विंडो बंद होने से पहले करें पंजीकरण
विज्ञापन
इसरो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO HSFC 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र एचएसएफसी ने विभिन्न पदों की भर्ती अधिसूचना जारी की। इसरो ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन की विंडो 19 सितंबर को खोली थी। जो उम्मीदवार इसरो में काम करने के लिए इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द पंजीकरण करें। आवेदन विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र विभिन्न पद भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार 23 अक्तूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई मोड के माध्यम से करें। केवल वे अभ्यर्थी ही अपना धन वापस पाएंगे जो परीक्षा/साक्षात्कार में उपस्थित होंगे।
 
पोस्ट कोड  श्रेणी आवेदन शुल्क  वापसी विवरण
01-14 यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस  750/- परीक्षा के बाद 500/- वापसी
  एससी / एसटी / पीएच 750/- परीक्षा के बाद पूर्ण वापसी
  सभी श्रेणी महिला 750/- परीक्षा के बाद पूर्ण वापसी
15-26 यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस  500/- परीक्षा के बाद 400/- वापसी
  एससी / एसटी / पीएच 500/- परीक्षा के बाद पूर्ण वापसी
  सभी श्रेणी महिला 500/- परीक्षा के बाद पूर्ण वापसी

पद और शैक्षणिक योग्यता

पोस्ट नाम पोस्ट कोड कुल पोस्ट पात्रता विवरण
चिकित्सा अधिकारी एस.डी. 01 और 02 2 एमबीबीएस के साथ संबंधित ट्रेड में एमडी डिग्री 60% अंक।
चिकित्सा अधिकारी एस.सी. 03 1 एमबीबीएस डिग्री के साथ 2 वर्ष का अनुभव।
वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. 04 से 09 10 संबंधित ट्रेड / शाखा में एमई / एम.टेक डिग्री।
तकनीकी सहायक 10 से 13 28 संबंधित ट्रेड / शाखा में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
वैज्ञानिक सहायक 14 1 विज्ञान में स्नातक डिग्री, प्रथम श्रेणी के साथ बीएससी।
तकनीशियन बी 15 से 22 43 कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा के साथ आईटीआई प्रमाण पत्र।
ड्राफ्ट्समैन - बी 23 और 24 13 कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा के साथ आईटीआई प्रमाण पत्र।
सहायक (राजभाषा) 25 और 26 5 न्यूनतम 60% के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री।
 

आयु सीमा विवरण

पोस्ट कोड न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सभी पद 18 वर्ष 35 वर्ष (अन्य सभी पद)
25-26 18 वर्ष 28 वर्ष
04-09 18 वर्ष 30 वर्ष

नोट: आयु की गणना 09/10/2024 तक की जाएगी।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ- 19 सितंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 23 अक्तूबर 2024
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 23 अक्तूबर 2024
  • परीक्षा तिथि- जल्द घोषित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें