फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Service Exam 2022: सिविल सेवा की परीक्षा में बढ़ाए गए हैं 150 पद लेकिन इंजीनियरिंग के छात्र कर रहे हैं इसका विरोध, जानें क्या है पूरी बात

Wed, 02 Mar 2022 05:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

UPSC 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 22 फरवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने केबाद अब अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। ऑफिशियलनोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए प्रीलिम्स का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को CSE 2022 से संबंधित अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो उसकी तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs PDFs- Download Now की मदद ले सकते हैं और घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

बढ़ाए गए हैं 150 पद :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये 861 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन UPSC ने इस भर्ती में  150 पद और जोड़े हैं और अब इस भर्ती के जरिये 861 की जगह1011 पदों पर भर्ती होगी। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल करदिया गया है। हालांकि, रेलवे के इन पदों पर सिविल सेवा परीक्षा के जरिये भर्ती कराए जाने का इंजीनियरिंग के छात्र काफी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
आईएएस सैलरी 
आईएएस एग्जाम पैटर्न
  

क्यों हो रहा है विरोध :

रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप A बनाया गया है और इनपर अब सिविल सेवा परीक्षा के जरिये ही भर्ती की जाएगी। इंजीनियरिंग के छात्रों का कहना है कि जिन 8सेवाओं को मिलाकर नया कैडर बनाया गया है, उनमें से 5 कैडर (IRSE, IRSME, IRSEE, IRSSE और IRSS) पूरी तरह से इंजीनियरिंग से जुड़े हैं। इन पदों पर अभी तक भर्तियांइंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) के जरिए होती थी, जिसका सिलेबस सिविल सेवा से अलग है। ऐसे में अब इन्हें सिविल सेवा परीक्षा में जोड़े जाने से इंजीनियरिंग के छात्रों को CSE कासिलेबस पढ़ना होगा जो कि उनके लिए नया होगा। साथ ही इंजीनियरिंग के छात्रों का यह भी कहना है कि ऐसा करने से इंजीनियर्स को ग्रुप A की भर्तियों में शामिल होने का मौका बेहदकम मिलेगा और इन टेक्निकल पोस्ट्स पर अब आर्ट्स, साइंस से ग्रेजुएट हुए छात्र आएंगे।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता के फ्री कोर्सेस की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इसवक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें