फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Recruitment 2021-22: दोबारा नहीं मिलेगा मौका इसलिए जल्द कर दें आवेदन, इस भर्ती में कितने अभ्यर्थी होते हैं शामिल

सार

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मार्च 2022 को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इस बीच आयोग ने भी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वो आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार किये बिना इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। अभ्यर्थी सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत एक फरवरी 2022 से की थी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा और पहले चरण की परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी SSC की इस भर्ती में या अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

दोबारा नहीं मिलेगा मौका :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग ने कहा है कि वो आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किये बिना इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दे। इसलिए अभ्यर्थियों को भी आयोग की सलाह को मानते हुए इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। दरअसल SSC अपनी भर्तियों में आवेदन करने की आखिरी तारीख को जल्द आगे नहीं बढ़ाती है और आयोग द्वारा हाल में आयोजित की गई CGL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने तय समय पर समाप्त हो गई थी। साथ ही आखिरी समय पर आवेदन करने में अभ्यर्थियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग की बात को मानते हुए इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
SSC CHSL नोटिफिकेशन 
SSC CHSL सिलेबस 
SSC CHSL एग्जाम पैटर्न 
SSC CHSL कट ऑफ
 

कितने अभ्यर्थी होते हैं शामिल :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CHSL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 10.19 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इस भर्ती के जरिये 4893 पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं, CHSL भर्ती 2018 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन  13.17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसके जरिये 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। इसके अलावा CHSL भर्ती 2020 के जरिए 4726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है और CHSL भर्ती 2021 के लिए आयोग ने अभी तक रिक्तियों की संख्या घोषित नहीं की है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UP कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वाइन कर अपनी तैयारी को दीजिए एक नई मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें