फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self Employement: कोर पायथन को सीख कर पा सकते हैं रोजगार के बेहतर मौके, यहां मिलेगा फ्री कोर्स

Thu, 24 Mar 2022 04:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

सरकारी वेबसाइट ई-स्किल इंडिया पर युवाओं के लिए कोर पायथन समेत कई अन्य जरूरी कोर्स की व्यवस्था की गई है। इस कोर्स में शामिल होकर छात्र पायथन आसानी से सीख सकते हैं।
विज्ञापन
Self Employement - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया आजकल कंप्यूटर के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसे में कंप्यूटर कोडिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभानाएं है। देश कई क्षेत्रों में बेरोजगारी समस्या को देखते हुए कंप्यूटर कोडिंग अब भी युवाओं के लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन है। छात्र चाहें तो इसे सीखकर नौकरी तो पा ही सकते हैं बल्कि अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर के दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। इसके लिए वर्तमान दौर में फ्रीलांसिंग के प्रचलन ने और रास्ते आसान कर दिए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं कि कैसे आप पायथन लैंग्वेज को सीख कर अपने करियर को नई राह दे सकते हैं।

विज्ञापन

पायथन कोडिंग सीखककर हो सकती है अच्छी कमाई
वर्तमान दौर में पायथन कोडिंग की मांग इंडस्ट्री में बहुत बढ़ गई है। इस कोडिंग को जानने वालो को नौकरी मिलने में कोई मुश्किल तो नहीं ही आती और तो और सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है। इसके अलावा की लोग समूह बनाकर अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर लेते हैं। इसलिए युवाओं के लिए यह कोर्स सीखना फायदेमंद हो सकता है। 

कैसे सीख सकते हैं पायथन?
सरकारी वेबसाइट ई-स्किल इंडिया पर युवाओं के लिए कोर पायथन समेत कई अन्य जरूरी कोर्स की व्यवस्था की गई है। इस कोर्स में शामिल होकर छात्र पायथन आसानी से सीख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस वेबसाइट पर कोर्स बिल्कुल मुप्त में उपलब्ध है। छात्रों को इसे सीखने के लिए ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाकर खुद का पंजीयन कराना होगा। इस कोर्स की अवधि 10 घंटे 38 मिनट की है।  

क्या मिलेगा कोर्स में?
ई-स्किल इंडिया पर उपलब्ध पायथन कोडिंग कोर्स में आपको  विशेषज्ञों के सहयोग से बनाई गई पायथन के लेक्चर मिलते हैं। यह लेक्चर वर्तमान बाजार में मांग को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इससे आप पायथन कोर पायथन, पायथन प्रोग्रामिंग की मूल बातें, OOPs इनपुट आउटपुट, डेटाबेस के साथ काम करना समेत कई अन्य चीजों की ट्रेनिंग देता है। इस कोर्स में पंजीयन करा के छात्र पायथन के अच्छे खासे जानकार बन सकते हैं। 
विज्ञापन

कैसे कराएं पंजीयन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के इस कोर्स में एनरोल हो सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कोर पायथन के कोर्स पर क्लिक करें। 
  • अब Enroll Now के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के कोर्स में भाग लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें