KGMU Recruitment 2023: कुल पद और आवेदन शुल्क
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,276 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया kgmu.org पर जाकर पूरी की जा सकती है। इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
KGMU Recruitment 2023: आयु सीमा
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।
KGMU Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
इस भर्ती में निम्न शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
- भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.एससी. (पोस्ट सर्टिफिकेट) / पोस्ट बेसिक बी.एससी.नर्सिंग किया हो।
- राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत हों।
- शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में काम का दो साल का अनुभव होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चयनित उम्मीदवार को 44 हजार 900 रुपये से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
KGMU Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
चयन केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सामान्य श्रेणी के अंतर्गत सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उत्तीर्ण होने के लिए के न्यूनतम योग्यता अंक 50% और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 45% होगा।