29 अक्तूबर को होगी परीक्षा
झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 29 और 30 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। आयोग इस प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से झारखंड में नगर निकायों में कुल 901 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।
चयन प्रक्रिया
जेएसएससी झारखंड नगर सेवा परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल मुख्य परीक्षा पर आधारित होगा। परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।