11 नवंबर तक का मौका
पात्र उम्मीदवार रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा 11 नवंबर तक सक्रिय रहेगी।
IBPS RRB PO: कब होगा इंटरव्यू?
कुछ पदों के लिए आईबीपीएस पीओ ऑनलाइन मुख्य/एकल परीक्षा अगस्त में आयोजित की गई थी और परिणाम सितंबर में घोषित किया गया था। आईबीपीएस आरआरबी पीओ लिखित परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की गई थी। साक्षात्कार का दौर अक्तूबर/नवंबर के लिए निर्धारित है।
कॉल लेटर पर उम्मीदवार शहर और स्थान, साक्षात्कार की तारीख और समय सहित अन्य विवरण अच्छे से देख लें। इसमें साक्षात्कार के दिन के लिए निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की सूची (यदि कोई हो) भी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।