पात्रता मापदंड
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षिक योग्यता- पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10/मीट्रिक परीक्षा पूरी करनी होगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य, बीसी, ईबीसी या ईडब्ल्यूएस से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को केवल 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।